Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

NMDC स्टील में निकली 934 पदों पर बंपर भर्ती… नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, लाखों में मिलेगी सैलरी, पढ़ें जॉब से रिलेटेड…

May 5, 2025

NMDC स्टील में निकली 934 पदों पर बंपर भर्ती… नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा, लाखों में मिलेगी सैलरी, पढ़ें जॉब से रिलेटेड…

NMDC Steel Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी स्टील) ने विभिन्न पदों के लिए कुल 934 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार एनएमडीसी स्टील की आधिकारिक वेबसाइट nmdcsteel.nmdc.co.in पर जाकर 8 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारत की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी विस्तार से…

रिक्तियों का वर्गवार विवरण:

अनारक्षित (UR): 376 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 93 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग – गैर क्रीमी लेयर (OBC-NCL): 241 पद
अनुसूचित जाति (SC): 155 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 69 पद

महत्वपूर्ण तारीख: आवेदन की अंतिम तिथि: 8 मई 2025

योग्यता:

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.टेक / बी.ई, डिप्लोमा, आईटीआई, पोस्ट ग्रेजुएट (PG), सीए, एमबीए, पीजीडीएम या पीजी डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: इन पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये
SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक वर्ग: कोई शुल्क नहीं

चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाली सैलरी (पदानुसार):

CE-10: ₹1,70,000
CE-09: ₹1,50,000
CE-08: ₹1,20,000
CE-07: ₹1,00,000
CE-06: ₹80,000
CE-05: ₹70,000
CE-04: ₹60,000
CE-03: ₹50,000
CE-02: ₹40,000

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

NMDC Steel Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
NMDC Steel Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें