नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की एक सभा में लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य में चल रही SIR (सामरिक पहचान रजिस्टर) प्रक्रिया के दौरान किसी को भी डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों की “पहरेदार” हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेंगी।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP ने चुनाव से पहले SIR प्रक्रिया शुरू करके लोगों में डर फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर यह प्रक्रिया चुनावी फायदे के लिए शुरू कर रही है।उन्होंने कहा, “मालदा के लोगों, चिंता मत करो। किसी को डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा। मैं यहां आपकी पहरेदार हूं। अगर दस्तावेज़ों को लेकर कोई परेशानी हो, तो कैंप 12 दिसंबर से हर ब्लॉक में लग रहे हैं। हम आपकी मदद करेंगे।”
मुख्यमंत्री ने BJP पर आरोप लगाया कि वह बंगाल की भाषा और पहचान पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा, “किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह बंगाली भाषा बोलने वाले को बांग्लादेशी कहे।”
ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य सरकार को केंद्र से पर्याप्त फंड नहीं मिल रहे हैं। कई बार चिट्ठी लिखने के बावजूद केंद्र ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। ममता ने कहा, “GST के अलावा कोई टैक्स नहीं है, लेकिन केंद्र बंगाल को उसका हिस्सा नहीं दे रही। अगर आप राज्य में इमरजेंसी जैसी स्थिति बनाना चाहते हैं, तो जनता इसका जवाब देगी।”
Malda | West Bengal CM Mamata Banerjee says, “You have no right to declare any Bangla-speaking person as Bangladeshi…Why was SIR started in a hurry? They knew elections were coming, and very cleverly, the Home Ministry planned this…They cannot win in Bengal.” pic.twitter.com/NMQ4e8RKwj
— ANI (@ANI) December 3, 2025
उन्होंने कहा कि BJP राज्य में SIR प्रक्रिया चलाकर अपनी ही कब्र खोद रही है, क्योंकि बंगाल में लोग उन्हें समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “आपने बिहार में जीत ली होगी, लेकिन बंगाल नहीं जीत पाएंगे। यहां के लोग आपके साथ नहीं हैं।”
26 नवंबर की अपनी बात दोहराते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि BJP BLO अधिकारियों को धमका रही है कि अगर वे चुनावी काम में चूक करेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा और उनकी नौकरी छीन ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में BLO की मौतें हुई हैं और BJP इस माहौल के लिए ज़िम्मेदार है। ममता ने कहा, “मेरे पास रिकॉर्ड है कि किसकी आत्महत्या हुई, कौन ट्रॉमा से मरा। BJP लोगों के अधिकार छीन रही है और अधिकारियों को डरा रही है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...