
ONDC T Koshy Resigned : नई दिल्ली: सरकार सर्मिथत ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी कोशी ने कंपनी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया है।
-CEO T Koshy ने इस्तीफा देने की जताई इच्छा
ओएनडीसी ने बयान में कहा कि, कंपनी के प्रबंध निदेशक टी कोशी ने पद छोड़ने की इच्छा जताई है। एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी कार्यकारी समिति को सौंप दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि नए सीईओ और एमडी के चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
-उद्योग मंत्रालय की एक पहल
ओएनडीसी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देशय छोटे खुदरा विक्रेताओं को अपना कारोबार बढ़ाने और ई-कॉमर्स दिग्गजों के प्रभुत्व को कम करने में मदद करना है। इसका उद्देशय एक खुला, अंतर-संचालनीय नेटवर्क बनाना है, जिस पर क्रेता और विक्रेता एक ही मंच पर उपस्थित हुए बिना लेनदेन कर सकें।
ओएनडीसी छोटे खुदरा विक्रेताओं को ई-कॉमर्स प्रणाली के माध्यम से देश भर के खरीदारों को अपनी सेवाएं और सामान उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान करता है, जहां खरीदार किसी भी प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले उत्पादों को खरीदने में सक्षम होते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...