Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू… जानिए कैसे करे आवेदन

March 20, 2025

चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू… जानिए कैसे करे आवेदन

Online registration for Char Dham Yatra and Hemkund Sahib ; नेशनल डेस्क : उत्तराखंड में इस साल की चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन गुरुवार से शुरू हो गए हैं। बता दें कि यात्री अब उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दरअसल, 30 अप्रैल से शुरू होगी, जब गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलेंगे। इसके बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई, बद्रीनाथ के कपाट 4 मई, और हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बता दें कि चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के पहले ही दिन तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच लगभग 60,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। सरकार को उम्मीद है कि इस बार यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में यात्री शामिल हो सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के आंकड़े:

वहीं बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न धामों के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या इस प्रकार रही:

  • यमुनोत्री धाम: 10,073 यात्रियों ने पंजीकरण कराया
  • गंगोत्री धाम: 10,328 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया
  • केदारनाथ धाम: 18,961 तीर्थयात्रियों ने नाम दर्ज कराया
  • बद्रीनाथ धाम: 16,939 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया
  • हेमकुंड साहिब: 481 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया

यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि तीर्थयात्रियों में उत्साह बेहद बढ़ा हुआ है, और यात्रा के दौरान यात्रा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन
    उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://traveltrade.uttarakhandtourism.gov.in/signup पर जाएं।
    यहां पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरकर साइन अप करें।
    अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है तो OTP या पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
    फिर चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

 

  1. व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन
    आप व्हाट्सएप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें।

 

  1. टूरिस्ट केयर ऐप से रजिस्ट्रेशन
    टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते, तो आप हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित यात्री रजिस्ट्रेशन ऑफिस और ट्रांजिट कैंप में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केदारनाथ के कपाट खुलने का मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन, उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद, धर्माचार्यों ने पंचांग गणना करके केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त तय किया। इस परंपरागत पूजा में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी, विधायक आशा नौटियाल और अन्य धार्मिक अधिकारी भी शामिल हुए थे।

तिथियाँ और विवरण

  • केदारनाथ: 2 मई, सुबह 7 बजे
  • बद्रीनाथ: 4 मई
  • हेमकुंड साहिब: 25 मई

इन तिथियों से साफ है कि गढ़वाल हिमालय के चारों प्रमुख धाम इस साल श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें