Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor के बाद देशभर में हाई अलर्ट, 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

नेशनल डेस्क : भारतीय वायुसेना द्वारा 7 मई की रात 1 से 3 बजे के बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस सीमित (Restricted) कर दिया गया है। इसका असर घरेलू हवाई सेवा पर भी पड़ा है। 150 से ज्यादा फ्लाइट्स को 10 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

किन एयरलाइन्स की फ्लाइट्स हुईं रद्द?

1. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo)

इंडिगो ने अपनी 150 से अधिक उड़ानों को रद्द किया है। एयरस्पेस के अस्थायी प्रतिबंध के चलते जिन रूट्स पर असर पड़ा है, वे इस प्रकार हैं:

एयर इंडिया ने भी कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। प्रभावित शहरों में शामिल हैं…

फ्लाइट्स रद्द होने की समयसीमा

एविएशन अथॉरिटीज़ द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक:

-ये उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द रहेंगी।

-इसके बाद हालात की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरलाइन्स की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यात्रियों को जानकारी दी और असुविधा के लिए खेद जताया। एयरलाइंस ने कहा, “मौजूदा हालात के कारण हमारे नेटवर्क पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से निवेदन है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।”

क्यों किया गया यह फैसला?

-भारत द्वारा PoJK में की गई एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा कारणों से एयरस्पेस को सीमित किया गया।

-संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।

-यह फैसला पूरी तरह से सावधानी और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यात्रियों के लिए सलाह

-अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर अपडेट चेक करें।

-कस्टमर केयर से संपर्क कर वैकल्पिक यात्रा विकल्पों की जानकारी लें।

-धैर्य रखें — यह निर्णय सुरक्षा के लिहाज़ से आवश्यक है।

Exit mobile version