नई दिल्ली : दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार की ओर से बताया गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
“ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ”
संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, “अब तक 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। यह कार्रवाई भारत की संप्रभुता, नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद के सफाये के लिए की जा रही है।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक कदम है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की गई।
अभूतपूर्व सैन्य अभियान
भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई में 9 से अधिक टारगेट्स को निशाना बनाया गया, जिनमें आतंकी संगठन लश्कर, जैश और हिज्बुल के ट्रेनिंग कैंप शामिल थे। सरकार के अनुसार इस अभियान में किसी भी आम नागरिक या सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, यह केवल आतंकवाद के खिलाफ केंद्रित कार्रवाई थी।
सरकार ने कहा है कि #OperationSindoor में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं और गिनती अभी भी जारी है। सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, इसलिए सटीक संख्या बताना मुश्किल है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि भारत तब तक अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा जब तक… pic.twitter.com/u5vepqIHND
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
भारत की सख्त नीति का संदेश
भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की उसी नीति का हिस्सा है। वहीं इस बैठक में विपक्ष के तरफ से कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद थे। वहीं इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष इस समय सरकार के साथ खड़ी है। सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है।
NSA डोभाल ने दी PM मोदी को जानकारी
इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर ऑपरेशन से संबंधित ब्योरे दिए। यह दर्शाता है कि सरकार इस विषय पर पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ काम कर रही है।
#WATCH दिल्ली: सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छी से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन… pic.twitter.com/IrdwEvJGul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर’ पर देश एकजुट
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार ने जिस प्रकार से सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों को विश्वास में लिया, वह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। भारत की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश एक है और किसी भी आतंकी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

