नेशनल डेस्क: झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि “नक्सलवाद को खत्म करने की मुहिम जारी रहेगी।”
सुरक्षा बलों के पराक्रम को सलाम: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारा अभियान लगातार जारी है। आज झारखंड के बोकारो जिले के लुगु पहाड़ियों में मुठभेड़ के दौरान 8 माओवादी मारे गए। इनमें एक बड़ा नाम प्रयाग मांझी उर्फ विवेक भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। अभियान अभी भी चल रहा है। हम हमारे सुरक्षा बलों के पराक्रम को सलाम करते हैं।”
On #CivilServicesDay, extending best wishes to our civil servants.
Whether it is executing the schemes and policies or delivering good governance, our civil servants have served with a firm commitment.
May this day further strengthen their commitment to serve the nation.
— Amit Shah (@AmitShah) April 21, 2025
कैसे हुई मुठभेड़ ?
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह अभियान झारखंड जगुआर (JJ), राज्य पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर चलाया। मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई और लगभग डेढ़ से दो घंटे तक चली।
मारे गए नक्सलियों में कौन-कौन?
सुरक्षा बलों ने जिन 8 नक्सलियों को ढेर किया, उनमें 3 बेहद खतरनाक और वांछित माओवादी थे। जिनमें से प्रयाग मांझी उर्फ विवेक पर ₹1 करोड़ का इनाम, अरविंद यादव पर ₹25 लाख और साबेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी पर ₹10 लाख का इनाम था। वहीं अन्य की पहचान महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, राजू मांझी, गंगाराम और एक अन्य महेश के रुप में हुई है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें शामिल हैं। जिनमें 1 एके-सीरीज़ राइफल, 1 एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल), 3 इंसास राइफल, 1 पिस्तौल और 8 देशी भरमार बंदूकें बरामद हुई हैं।
डीजीपी अनुराग गुप्ता का बयान
डीजीपी ने कहा, “हमारे पास अब राज्य के हर सक्रिय नक्सली की पूरी जानकारी है। जो भी अब भी जंगलों में छिपे हैं, उन्हें जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें, वरना हम हर ठिकाने पर पहुंच सकते हैं।” यह मुठभेड़, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सघन ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य झारखंड और आसपास के इलाकों से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...