नेशनल डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं को रील (शॉर्ट वीडियो) देखने की आदत के लिए सावधान किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा रील देखने से दिमाग खराब होता है और समय बर्बाद होता है। ओवैसी ने कहा कि अगर युवा ऐसे ही फालतू चीजों में डूबे रहेंगे तो वे नेता, डॉक्टर, इंजीनियर या वैज्ञानिक नहीं बन पाएंगे।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवादों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। ओवैसी ने युवाओं से पूछा कि जब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उनसे सवाल पूछेंगे तो वे कैसे जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कई लोगों को बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमार का बताया जा रहा है, जो सही नहीं है।
ओवैसी ने चुनाव आयोग के इस पुनरीक्षण अभियान को NRC का पिछला दरवाजा बताया और चुनाव आयोग के अधिकारों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पिछले 2003 के पुनरीक्षण के नतीजों की मांग भी की और कहा कि चुनाव आयोग को यह बताना चाहिए कि उस समय कितने विदेशी सामने आए थे।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी BLO की संख्या मांग रही है और पार्टी के सदस्यों से कहा है कि वे BLO से मिलकर पूछें कि जिन लोगों को विदेशी बताया जा रहा है, वे कहां हैं। चुनाव आयोग अब तक 86.32% फॉर्म एकत्र कर चुका है और घर-घर जाकर सर्वेक्षण का आखिरी दौर जल्द शुरू होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...