Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Padma Award 2025 : पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, इन प्रमुख हस्तियों को मिलेंगे सर्वोच्च नागरिक सम्मान

January 25, 2025

Padma Award 2025 : पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, इन प्रमुख हस्तियों को मिलेंगे सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नेशनल डेस्क : हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार पद्म पुरस्कारों की घोषणा करती है, जो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान होते हैं। इस साल भी कुछ प्रमुख हस्तियों को ये सम्मान दिए जाएंगे। राष्ट्रपति भवन में मार्च या अप्रैल महीने में आयोजित होने वाले समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों की तीन श्रेणियां हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नाम

पद्मश्री पुरस्कार की सूची में इस बार जिन प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें इस प्रकार से है…

  1. सेब सम्राट-हरिमन शर्मा
  2. वेलू आसान
  3. मां दुर्गोर ढाकी दास-गोकुल चंद्र दास
  4. हीलिंग विद होप-विजयलक्ष्मी देशामाने
  5. वन के वनबंधु-चैतराम देवचंद पवार
  6. लीबिया लोबो सरदेसाई
  7. परमार लवजी भाई नागजी भाई
  8. घुमंतु गूरु-वेंकप्पा अंबाजी सुगातकर
  9. थविल थलाइवा-पी दच्चनामूर्ति
  10. सर्वाइकल कैंसर क्रूसेडर-नीरजा भाटला
  11. महाराष्ट्र के अरण्य ऋषि-मारुति भुजंगराव चितम्पल्ली
  12. ग्रैंड मदर ऑफ गोंबियाता-भिमव्वा दोदाबलप्पा सिल्केयातारा
  13. होल्कर वीवर ऑफ होप-सैली होलकर
  14. भजनों की बेगम-बतूल बेगम
  15. नशा मुक्ति की नायिका-जुमदे योमगम गैमलिन
  16. दिमा हसाओ नृत्य-जॉयनाचरण बथारी
  17. नेपाली गीत के गुरु-नरेन गुरुंग
  18. होम्योपैथ-विलास दांगरे
  19. योगा-साईखा एजे अल सबाह
  20. सुजनी की वैश्विक देवी-निर्मला देवी
  21. मुशहर के मसीहा-भीम सिंह भवेश
  22. गांधी ऑफ द हिल्स-राधा बहिन भट्ट
  23. साबरकांठा नो सहयोजक-सुरेश सोनी
  24. मुरिया का मान, बस्तर की शान-पांडी राम मानवी
  25. ब्राजील के वेदांत गुरु-जोनास मसेटी
  26. निमाड़ी के नोवलिस्ट-जगदीश जोशीला
  27. कैथल का एकलव्य-हरविंदर सिंह
  28. निर्गुण भक्ति के भेरु-भेरू सिंह चौहान

पद्म पुरस्कार की श्रेणियां

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं:

  1. पद्म विभूषण: यह असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  2. पद्म भूषण: यह उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  3. पद्मश्री: यह विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं, जैसे कला, समाज सेवा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सिविल सेवा, साहित्य और शिक्षा, और व्यापार-उद्योग।

पद्म पुरस्कारों की गाइडलाइंस

पद्म पुरस्कारों के संबंध में कुछ खास नियम और गाइडलाइंस हैं:

  • पदवी का इस्तेमाल: पद्म पुरस्कार को कोई पदवी नहीं माना जाता, इसलिए विजेता अपने नाम के आगे या पीछे इसका उपयोग नहीं कर सकते।
  • कोई नकद पुरस्कार नहीं: इन पुरस्कारों के साथ विजेताओं को कोई नकद पुरस्कार या भत्ता नहीं मिलता, और न ही रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
  • सर्टिफिकेट और मेडल: विजेताओं को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और सील वाला एक प्रमाणपत्र और मेडल दिया जाता है। इसके अलावा, विजेताओं को मेडल की एक प्रतिकृति भी दी जाती है, जिसे वे किसी भी समारोह में पहन सकते हैं।

पद्म पुरस्कारों का उद्देश्य देश के उन नागरिकों का सम्मान करना है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। इस साल भी कई प्रमुख हस्तियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेंगे। ये पुरस्कार समाज में प्रेरणा देने का काम करते हैं और हमें प्रेरित करते हैं कि हम भी अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें