Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम अटैक: शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले राहुल गांधी, पिता बोले- बेटे को मिले शहीद का दर्जा

April 30, 2025

पहलगाम अटैक: शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले राहुल गांधी, पिता बोले- बेटे को मिले शहीद का दर्जा

नेशनल डेस्क: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी कानपुर पहुंचे और शुभम के परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने शुभम के पिता और पत्नी से बातचीत की और प्रियंका गांधी से भी फोन पर बात करवाई। राहुल ने इस दौरान कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

शुभम की पत्नी का बयान
शुभम की पत्नी ने इस घटना पर कहा, “हमारी एक ही मांग है कि शुभम को ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए। हम यह मांग राहुल गांधी से भी कर चुके हैं।” राहुल गांधी ने वादा किया कि वह इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे और प्रधानमंत्री को इस विषय पर पत्र लिखेंगे।

 

बेटे को शहीद का दर्जा मिले: शुभम के पिता
शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने भी यही मांग की कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं और प्रियंका गांधी ने भी फोन पर बात की और कहा कि वह शुभम को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगी।

पहलगाम आतंकी हमला
यह हमला 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुआ था, जहां आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें शुभम द्विवेदी भी शामिल थे। हमलावरों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और फिर उन्हें गोलियां मारीं। आतंकियों ने कई पुरुषों की पैंट भी उतरवाई और उनके प्राइवेट पार्ट चेक किए। इस भयानक घटना से पूरे देश में गुस्सा है और लोग सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें