Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam Terror Attack: पर्यटकों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर…यहां पर कॉल कर जानें अपनों का हाल

April 23, 2025

Pahalgam Terror Attack: पर्यटकों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर…यहां पर कॉल कर जानें अपनों का हाल

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 से अधिक पर्यटकों की मौत हो गयी है वहीं 13 लोग घायल हैं। जिनमे से 2 विदेशी नागरिक भी शामिल है। आपको बता दें कि ये हमला बैसरन घटी क्षेत्र में हुआ जहां आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुन गोलियां चलाई। घटना के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रभावित लोगो की सहायता के लिए 24/7 इमरजेंसी हेल्प डेस्क का गठन किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अनंतनाग पुलिस नियंत्रण कक्ष

फोन नंबर : 9596777669, 01932225870
वाट्सऐप नंबर: 9419051940

श्रीनगर के लिए हेल्पलाइन नंबर

फोन नंबर: 0194-2457543, 0194-2483651
मोबाइल : 7006058623

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों की सहायता या किसी अन्य जानकारी के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष अनंतनाग में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है। इसके साथ ही दो फोन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पर्यटक इन नंबरों पर फोन करके किसी भी तरह की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा श्रीनगर में एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। पर्यटक या उनके रिश्तेदार इन नंबरों पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। श्रीनगर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर भी साझा किया गया है।

स्वदेश पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक कर ली पहलगाम हमले की जानकारी

सऊदी अरब की यात्रा अधूरी छोड़ कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह बैठक कर पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिश्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मोदी को विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा स्थिति तथा हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़ कर सुबह स्वदेश लौट आये। मोदी ने आपात स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक बुलाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें