Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक सड़क हादसा : शादी समारोह से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

March 20, 2025

दर्दनाक सड़क हादसा : शादी समारोह से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में बुधवार आधी रात को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बीकानेर के देशनोक क्षेत्र में स्थित ओवरब्रिज पर ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रॉला गुजर रही कार पर पलट गया।

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। घटना की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रॉली को किनारे कराया। इसके बाद कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार नोखा की ओर जा रही थी। पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

सभी मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे

मृतक देशनोक में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसके बाद वे देर रात नोखा लौट रहे थे। तभी देशनोक ओवरब्रिज पर कार के साथ चल रहा एक ट्रॉला उस पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग दब गए। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया

पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिवारों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। सभी शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें