इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हत्याकांड सामने आया है। अशांत इलाके के झोब में उग्रवादियों ने लाहौर जा रही एक बस को निशाना बनाया। बंदूकधारियों ने पहले हाईवे पर बस को रुकवाया और फिर यात्रियों के पहचान पत्र देखकर उनको नीचे उतारा। इसके बाद 9 यात्रियों को गोलियों से भून दिया। हालांकि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बताया जा रहा है कि बस क्वेटा से रवाना हुई थी। रास्ते में बंदूकधारियों ने इसे रोक लिया। सिर्फ और सिर्फ पंजाब प्रांत के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया गया। बस में 9 लोग पंजाब प्रांत के थे। उनको बारी-बारी से नीचे उतारा गया और गोलियों से भून दिया गया। वारदात के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अनुसार मारे गए सभी लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।
Pakistan Bus Attack: Gunmen Kill 9 Punjabi Passengers in Balochistan After Checking ID Cards#Balochistan #Pakistan https://t.co/seQhPWzqLJ
To get epaper daily on your whatsapp click here:
https://t.co/Y9UVm2LHAx— Free Press Journal (@fpjindia) July 11, 2025
सुरक्षाबलों पर 3 जगह हमले
यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी बलूचिस्तान में आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि हमले में बलूच समूहों का हाथ है। इससे पहले इन समूहों के निशाने पर पंजाब के नागरिक रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों पर 3 जगह हमले किए जाने के मामले सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक लोरलाई, क्वेटा और मस्तुंग में उग्रवादियों ने अटैक किए, लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से इनको विफल कर दिया। इन हमलों में किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि बलूचिस्तान का इलाका ईरान और अफगानिस्तान बॉर्डर से सटा है। यहां लंबे समय से हिंसा जारी है।
कई बार सामने आ चुके हैं हमले
बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, यहां गैस और खनिज जैसी संपत्तियों का भंडार है। इसके बाद भी इसे पाकिस्तान का सबसे गरीब इलाका कहा जाता है। बलूच विद्रोही यहां चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विरोध कर रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर सुरक्षाकर्मियों और सेना पर हमले करते रहते हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग पाकिस्तानी सेना से जुड़े थे। वे पाकिस्तानी एजेंट्स के तौर पर काम कर रहे थे। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

