Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में सियासी उठापटक तेज, क्या असीम मुनीर करने वाले हैं तख्तापलट? जानें सब कुछ

pakistan political crisis

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान में एक बार फिर राजनीतिक बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। चर्चा है कि सियासी बदलाव को लेकर यहां मुहिम तेज हो गई है। मंगलवार की बात करें तो यहां पीएम शहबाज शरीफ, प्रेसिडेंट आसिफ अली जरदारी और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की बीच बैठकों का दौर जारी रहा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बात सामने आई है कि राष्ट्रपति जरदारी पद छोड़ सकते हैं। उनकी जगह अब जनरल आसिम मुनीर ले सकते हैं। हालांकि सरकार इस तरह की खबरों को निराधार बता चुकी है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंगलवार को सबसे पहले आसिम मुनीर ने शहबाज शरीफ से पीएम हाउस जाकर मुलाकात की। इसके कुछ घंटों बाद शहबाज ने राष्ट्रपति भवन जाकर आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की। दोनों बैठकों के बीच काफी कम समय था। इसको लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बार फिर तख्तापलट हो सकता है।

रक्षा मंत्री ने किया इनकार

इसको लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट जरदारी के रिजाइन करने और आर्मी चीफ मुनीर के प्रेसिडेंट बनने की खबरें निराधार हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसको लेकर झूठा दावा किया जा रहा है। हालांकि ये चर्चाएं बाद में हटा ली गई हैं। राष्ट्रपति को हालिया घटनाक्रमों के बारे में बता दिया गया है। उनको सरकार पर पूरी तरह विश्वास है।

राष्ट्रपति सरकार से आश्वस्त

पाकिस्तानी सरकार के सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति जरदारी मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। पीएम ने उनको सभी प्रकार की रिपोर्ट्स और अफवाहों से अवगत करवाया है। राजनीतिक बदलाव की बातों में सच्चाई नहीं है। ये पूरी तरह से भ्रामक हैं। रक्षा मंत्री ने भी साफ किया है कि आर्मी चीफ का राजनीति में कोई इंटरफेयर नहीं है। पीएम के साथ देश की सुरक्षा को लेकर आर्मी चीफ की मुलाकातें रूटीन में होती हैं। सप्ताह में 2-3 बैठकें भी हो सकती हैं।

Exit mobile version