Site icon Dainik Savera Times

उसकी तो फितरत है… पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का उल्लंघन तो शशि थरूर ने बोला हमला

Sashi Tharoor News

Sashi Tharoor News

नेशनल डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा के बाद, पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इसे तोड़कर अपनी पुरानी आदत को दोहराया। पाकिस्तान ने पहले पंजाब और जम्मू-कश्मीर क्षेत्रों में गोलीबारी की और फिर ड्रोन अटैक भी किए। इस धोखाधड़ी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की धोखेबाजी पर सवाल उठाए और इसे उसकी “फितरत” बताया।  आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

संघर्षविराम पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर…

दरअसल, शशि थरूर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और कहा, “पाकिस्तान की फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पर यकीन कैसे कर सकते हैं?” थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य कभी युद्ध नहीं था, बल्कि आतंकवादियों को सबक सिखाना था, और उनका मानना है कि यह उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा, “भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान तथा पीओके में कई आतंकियों को मारा। इस ऑपरेशन में किसी भी सैन्य ठिकाने या आम नागरिकों को नुकसान नहीं हुआ।”

पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

शनिवार को जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा की गई, तो सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस निर्णय का ऐलान किया था। इसके बाद, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घोषणा की औपचारिक पुष्टि की। लेकिन इस समझौते के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के इलाकों में ड्रोन अटैक किए और गोलीबारी की।

रात को ध्वनि विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। भारतीय सेना ने तत्काल एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया और ड्रोन को मार गिराया।

भारतीय सशस्त्र बलों की तत्परता

भारत की सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन पर सख्त प्रतिक्रिया दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की कि पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जिसके बाद भारतीय सेना ने उचित जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया। सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दे दिया गया है।”

PAK के उल्लंघन पर भारत की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जाना भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के संघर्षविराम उल्लंघन पर सेना पूरी तरह से तैयार है और उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के बार-बार इस तरह के हरकतों से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है, लेकिन भारत ने शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की हमेशा कोशिश की है।

Exit mobile version