
एंटरटेनमेंट डेस्क: कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पुष्टि की थी कि एक्ट्रेस की मौत पहले हो गई थी। शव सड़ चुका था। अब हुमैरा की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी बात का पता लगा है। एक्ट्रेस के कुछ व्हाट्सऐप मैसेज सामने आए हैं। पता लगा है कि एक्ट्रेस ने मरने से पहले एक मैसेज भेजा था, जो 10 लोगों को रिसीव हुआ था। हैरानी की बात है कि इस मैसेज का जवाब किसी ने भी नहीं दिया था। इस मैसेज के बारे में जान लेते हैं।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को हुमैरा के घर से लैपटॉप, फोन, आईपैड और मोबाइल मिले थे। पुलिस इनको अनलॉक करवा चुकी है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के मरने के बाद ये सभी गैजेट्स बंद हो चुके थे। वहीं, पुलिस को एक्ट्रेस की हैंड राइटिंग वाली एक डायरी भी मिली है। इस डायरी की मदद से ही सभी गैजेट्स अनलॉक किए गए हैं। वहीं, मोबाइल में एक ऐसा मैसेज मिला है, जो 10 लोगों को सेंट किया गया था।
अभी हुमैरा से बरामद किए गए सभी गैजेट्स की जांच की जा रही है। ये मैसेज एक्ट्रेस ने अपने भाई समेत 10 लोगों को भेजा था। मैसेज में लिखा था कि हेलो, मैं आप सब लोगों से बात करना चाह रही हूं। इस मैसेज का रिप्लाई किसी ने नहीं किया। यहां तक कि भाई ने भी कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। बता दें कि परिवार हुमैरा से सभी रिश्ते तोड़ चुका है। हाल ही में परिवार ने उसकी बॉडी लेने से भी इन्कार कर दिया था।
🕊️ Pakistani actress Humaira Asghar Ali (32) found dead in Karachi flat.
▪️ Body discovered July 8, weeks after death
▪️ No signs of foul play
▪️ Known for Guru, Ehsaan Faramosh, Tamasha Ghar
▪️ Found during rent eviction#Pakistan #ArSD #CHCh #humairaasgharali pic.twitter.com/pvYTAzaYFr— Eyes on the Globe (@eyes_globe) July 9, 2025
बता दें कि कुछ दिन पहले हुमैरा खान का एक वॉयस नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे एक दोस्त को कहती नजर आ रही थीं कि वे काफी खुश हैं, क्योंकि आप मक्का में हो। कृपया करके मेरे और मेरे करियर के लिए दिल से बेहद सारी दुआएं करना। दुआ करते समय मुझे भूल मत जाना, याद रखना। आपको बता दें कि यह वॉयस नोट सितंबर 2023 में भेजे जाने की बात सामने आई थी। जो एक्ट्रेस की मौत के बाद भी काफी वायरल हुआ था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...