Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में हैंडलूम कारोबारी के घर लाखों की चोरी, 25 लाख नकद और 55 तोले सोना गायब

September 23, 2025

पानीपत में हैंडलूम कारोबारी के घर लाखों की चोरी, 25 लाख नकद और 55 तोले सोना गायब

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले में सेक्टर-12 स्थित एक हैंडलूम कारोबारी के घर चोरों ने रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि चोरों ने कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये नकद और 55 तोले से अधिक सोने के गहने चोरी कर लिए है। बता दें कि घटना का पता तब चला जब परिवार अगले दिन सुबह अपने घर लौटा और लॉकर की जांच की।

रिश्तेदारी में गया हुआ था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, वारदात के समय पूरा परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। पुलिस का कहना है कि चोरों ने पीछे के खाली प्लॉट से घर की छत पर चढ़कर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बड़े ही सुनियोजित तरीके से घर में रखी नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। सोमवार सुबह जब परिवार ने लॉकर खोला तो 25 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने गायब पाए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना चांदनी बाग पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का मुआयना कर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। डीएसपी हेड क्वार्टर ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीआईए और स्थानीय पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

डीएसपी ने बताया कि यह चोरी एक संगठित गिरोह का काम प्रतीत होती है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों को परिवार की अनुपस्थिति की पूरी जानकारी थी, जिससे अंदेशा है कि किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही यह सूचना दी हो सकती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें