Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Papmochani Ekadashi 2025: आज रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी का व्रत, जानें मंत्र और पूजा विधि

March 25, 2025

Papmochani Ekadashi 2025: आज रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी का व्रत, जानें मंत्र और पूजा विधि

Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी का व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। बता दे कि इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। दरसअल इस व्रत को करने से भक्त को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और पापमोचनी एकादशी का व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते हैं। उसे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। बता दे कि इस वर्ष पापमोचनी एकादशी का व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। तो आइए जानिए है एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त…

पूजा का शुभ मुहूर्त

बात दे कि पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 मार्च को सुबह 5:05 बजे से शुरू होगी। एकादशी तिथि 26 मार्च को प्रातः 3:45 बजे समाप्त होगी। पापमोचनी एकादशी का व्रत 26 मार्च को रखा जाएगा। वैष्णव समुदाय के लोग 26 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखेंगे और 27 मार्च को उपवास रखेंगे।

एकादशी के दिन क्या करें

– इस दिन प्रात:काल उठकर स्नान कर लें।
– फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
– भक्त दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
– बता दें कि एकादशी के दिन विष्णु मंत्रों का जाप करना फलदायी होता है।
– एकादशी व्रत में दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू का सेवन कर सकते हैं।

व्रत के दिन क्या न करें

– बता दे कि एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
– वही अगर आपने एकादशी का व्रत रखा है तो इस दिन नमक का सेवन भूलकर न करें।
– एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
– इस दिन भक्त को प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

पूजन मंत्र
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
ॐ विष्णवे नमः।
ॐ नारायणाय नमः।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें