Site icon Dainik Savera Times

Delhi से बैंकॉक जा रही Air India की फ्लाइट में यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब.. मचा हंगामा

नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की एक फ्लाइट बुधवार को बैंकॉक के लिए रवाना हो रही थी, तभी एक यात्री ने अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह घटना फ्लाइट के दौरान हुई। आपको बता दें कि इस मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि मंत्रालय इस घटना का संज्ञान लेगा और एयरलाइन से इस मामले पर बात करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी यात्री ने गलत व्यवहार किया है, तो मंत्रालय आवश्यक कार्रवाई करेगा।

यह घटना एयरलाइंस उद्योग में यात्रियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठाती है और इसके बाद एयरलाइन के साथ-साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए यह एक चुनौती बन गई है।

Exit mobile version