Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सजे आइसक्रीम के ठेले, बढ़ी कुल्फी की डिमांड…पंजाब के लोग एक साल में खा जाते है इतने करोड़ों की आइसक्रीम

April 20, 2025

सजे आइसक्रीम के ठेले, बढ़ी कुल्फी की डिमांड…पंजाब के लोग एक साल में खा जाते है इतने करोड़ों की आइसक्रीम

नेशनल डेस्क : गर्मी का मौसम हो या सर्दी का लोगों के सामने आइसक्रीम नजर आ जाए तो किसी का भी मन उसे खाने को ललचाएगा ही। ठंडा पदार्थ में खाने-पीने की बात आती है तो लोग पहले आइसक्रीम की ओर आकर्षित होते है। जी हां बिलकुल आप सही पढ़े है। बता दें कि समय के साथ-साथ आइसक्रीम के साथ भी कई तरह के प्रयोग होने लगे हैं।

अब इसमे कई तरह के फ्लेवर के साथ आइसक्रीम खाने को मिल जाएगा। बाजारों में आइसक्रीम के साथ कुल्फी के भी कई फ्लेवर कंपनियों ने उतार दिए हैं। शादी हो या पार्टी लोगों को आइसक्रीम नजर आते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उसकी ओर भागने लगते है। आइसक्रीम व्यापारियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, गर्मी का मौसम हो या सर्दी का महिलाए लोग आइसक्रीम बहुत उत्साहित होकर खाते है।

पंजाब में इतने रुपए के खा जाते है आइसक्रीम

व्यापारी ने आगे कहा कि, अगर हम पंजाब में आइसक्रीम इंडस्ट्रीज की बात करें तो अकेले पंजाब से ही सालाना लगभग 900 से 950 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं। आइसक्रीम कारोबारियों को गर्मी के सीजन में सिर्फ एक जिले से लगभग 40 से 45 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

इस नजर से देखा जाए तो पंजाब में 23 जिला है एक जिले से अगर 40 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है तो उस हिसाब से पूरे पंजाब में 900 से 950 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है। मार्च में ही गर्मी अपना कहर दिखाना शुरू कर देती है, जिसके बाद आइसक्रीम की डिमांड अच्छी-खासी बढ़ जाती है। गूगल के अनुसार अगर हम भारत की बात करें तो भारत में आइसक्रीम कंपनियों का अभी भी विकास जारी है, और 2028 तक यह 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सड़क पर बिकने वाली कुल्फी का डिमांड

ठंडा पदार्थ में खाने-पीने की बात आती है तो लोग ब्रांडेड आइसक्रीम के पीछे ही भागते नजर आते हैं। लेकिन हम जिस देसी आइसक्रीम की बात कर रहे हैं, वह किसी ब्रांड की मोहताज नहीं है। शुद्ध रूप से घर में तैयार आइसक्रीम को लोग फालूदा के नाम से भी जानते हैं। विभिन्न इलाकों में इसके लाइट से जगमगाते हुए ठेले बड़ी आसानी से दिख जाते हैं। बजट के हिसाब से इसके रेट और लाजवाब स्वाद से लोग फालूदा आइसक्रीम की ओर खींचे चले आते हैं।

ठेलों पर फालूदा बेचने वाले दीपक बताते हैं कि बादाम और काजू दो तरह के फालूदा शेक उनके पास उपलब्ध हैं। छोटे ग्लास की कीमत 35 रुपए है वहीं बड़े साइज के ग्लास की कीमत 45 रुपए है। वहीं, चॉकलेट और वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम भी लोग पसंद करते हैं। सॉफ्टी आइसक्रीम की शुरुआत 20 रुपए से लेकर 30 रुपए तक है। अच्छी बात यह है कि फालूदा शेक और आइसक्रीम को पैक करके घर ले जाने की भी व्यवस्था है। वहीं, दूध और खोवा से बनने वाली कुल्फी का क्या है जो कि ब्रांडेड को भी फेल करती है।

मार्केट में आइसक्रीम केक उपलब्ध

आइसक्रीम व्यापारी उत्सव ने बताया कि आइसक्रीम केक ने बेकरी केक का मार्केट ले लिया है। इसका खासतौर से यूथ और बच्चों में जबरदस्त क्रेज है। कंपनियां हर बार नए फ्लेवर लॉन्च कर रही है, जो शहरवासियों को पसंद आ रहे हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए भी बाजार में स्पेशल शुगर फ्री आइसक्रीम भी कंपनियां लेकर आई हैं। हालांकि, इसे पूरी तरह से शुगर फ्री कहना गलत साबित होगा, क्योंकि इसमे मिठास के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का प्रयोग किया जाता है।

छोटे-बड़े कार्यक्रम में बढ़ी मांग

गर्मी के दिनों में ठंडा पदार्थों के साथ ही आइसक्रीम की मांग में करीब 50 से 60 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाती है। पूरे गर्मी तक इसकी अच्छी मांग रहती है। शादियों के साथ-साथ छोटे-बड़े कार्यक्रमों में भी आइसक्रीम की ज्यादा मांग बढ़ जाती है। बाजार में आइसक्रीम के राजभोग, शुगर फ्री रोस्टेड ऑल्मंड, केसर बादाम, शाही अंजीर जैसे फ्लेवर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। बाजार में कुल्फी 10 से 60 रुपए से ऊपर चल रही है। आइसक्रीम विक्रेताओं के अनुसार, वैसे तो आइसक्रीम पूरे साल खाई जाती है लेकिन गर्मी में इसकी सर्वाधिक खपत होती है। इस बार का सीजन भी अच्छा चल रहा है।

डिमांड होने वाले फ्लेवर्स

स्ट्रॉबेरी
चॉकलेट
राजभोग
स्ट्रॉबेरी चीज केक
केसर पिस्ता
चॉको चिप
पाइनएप्पल
वनीला
बटर स्कॉच
नेचुरल मैंगो
चॉको वनीला
मंगो वनीला

अन्य फ्लेवर्स की डिमांड भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें