Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel New Rate: हिमाचल में बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, यहां देखें आपके शहर की नई कीमतें

May 15, 2026

Petrol Diesel New Rate: हिमाचल में बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, यहां देखें आपके शहर की नई कीमतें

हिमाचल डेस्कः देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद तेल कंपनियों ने इसका सीधा असर आम लोगों पर डाल दिया है। बढ़ी हुई कीमतों के चलते अब वाहन चालकों को पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ेगा। साथ ही, इसका असर मालभाड़े, बाजार और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

शिमला में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

राजधानी शिमला में पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 106.96 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले पेट्रोल 95.17 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। यानी दोनों ईंधनों के दाम में करीब तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कुल्लू में भी बढ़े दाम

कुल्लू में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.31 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 95.36 रुपये थी। वहीं डीजल 87.36 रुपये से बढ़कर 90.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त सेस लगाने की तैयारी में है। विधानसभा के बजट सत्र में संशोधित विधेयक पारित कर अनाथों और विधवाओं के कल्याण के लिए अधिकतम पांच रुपये तक सेस लगाने का प्रावधान किया गया था।

वीरवार को आबकारी एवं कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर जिला अधिकारियों को लोकभवन से मिली मंजूरी की जानकारी दी। हालांकि, सेस की दर और इसे लागू करने की तारीख को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वाहन मालिकों और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों ने जताई चिंता

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर वाहन मालिकों और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ऑटो, टैक्सी और अन्य परिवहन सेवाओं के किराए में भी बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। गांधीनगर पुरी पेट्रोल पंप के मैनेजर गगन शर्मा ने बताया कि नई कीमतें वीरवार रात से लागू हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें