Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाभी के साथ देवरों ने किया रेप, अश्लील वीडियो भेजा पति को… UP की महिला की रुला देने वाली कहानी

July 1, 2025

भाभी के साथ देवरों ने किया रेप, अश्लील वीडियो भेजा पति को… UP की महिला की रुला देने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां 2 देवरों ने मिलकर अपने भाई की पत्नी के साथ मिलकर कई मौकों पर रेप किया। पीड़िता का पति बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बना लिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने मामले में पीड़िता के ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सास की गैरमौजूदगी में करते रेप

मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने रेप के आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादी के बाद गांव के बाहर वह अपनी सास के साथ रह रही थी। उसका पति ड्यूटी पर रहता है। पीड़िता के अनुसार उसकी सास जब भी घर से बाहर किसी काम के लिए जाती थी तो पीछे से उसके दो देवर घर में आ जाते थे। उसके साथ दोनों रेप करते और इसका वीडियो भी बना लिया जाता।

ससुराल पक्ष के लोगों ने की मारपीट

उसने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया जाता। इस बार जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा तो आरोपियों ने उसे वीडियो दिखा दिए। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसकी सुनवाई नहीं की और ससुराल वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की।

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद उसने पुलिस को जहानाबाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सास और ससुर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में मारपीट के अलावा दुष्कर्म की धाराएं भी एड की गई हैं। पुलिस ने रेप के आरोपी हरिओम को अरेस्ट कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें