Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Internship Yojna 2025 : नौकरी पाने का सुनहरा मौका…जल्दी कर लें इस योजना के लिए अप्लाई, यहां जानें जानकारी

March 11, 2025

PM Internship Yojna 2025 : नौकरी पाने का सुनहरा मौका…जल्दी कर लें इस योजना के लिए अप्लाई, यहां जानें जानकारी

PM Internship 2025: पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार ने आवेदन करना हैं तो उसके लिए ये आखिरी मौका है। बता दे कि नोटिफिकेशन के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 12 मार्च 2025 है, ऐसे में योग्य उम्मीदवार को इसका लाभ उठाने का आखिरी मौका है। इसलिए, अगर आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बिना देर किए ही आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन करें। आपको बता दे कि इस साल कुल 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह इंटर्नशिप योजना युवाओं को बेहतरीन अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करने में मदद करेगी।

आवेदन के लिए योग्यता

वही अगर आयु सीमा की बात करें तो पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 का लाभ केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा जो 21 से 24 साल की आयु सीमा में होंगे। बता दे कि उम्मीदवार का न तो किसी रोजगार में हो और न ही किसी शैक्षिक कार्यक्रम में होना अनिवार्य हैं। हालांकि जो युवा ऑनलाइन या डिस्टेंस शिक्षा से पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है या जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में कार्यरत है वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, IIT, IIM, IIIT, NID, NLU, IISER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते। इसी तरह, CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA या मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं होंगे।

ऐसे करें आवेदन

– उम्मीदवार को सबसे पहले pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा।
– होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना मोबाइल नंबर डालें।
– आवेदन फॉर्म के साथ कुछ जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन भरने के बाद उसे चेक करें और सबमिट करें।
– आवेदन पत्र जमा करने से पहले इसे ध्यानपूर्वक जांच लेना आवश्यक है।
– आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें