Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, एक क्लिक में फटाफट जान लें अपडेट

July 5, 2025

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, एक क्लिक में फटाफट जान लें अपडेट

नेशनल डेस्क : पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होने को लेकर संशय दूर हो गया है। इस योजना से जुड़े किसानों को जल्द इसका लाभ मिलेगा। आइए विस्तार से जान लेते हैं कि इस योजना की राशि कब तक रिलीज हो जाएगी? बता दें कि किसानों को खेती करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तेज बारिश और सूखे का सीधा असर किसानों की फसलों पर पड़ता है।

बता दें कि किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आए, इसी दिशा में केंद्र सरकार की ओर से योजना शुरू की गई है। सरकार का मानना है कि किसान दिन और रात जोरदार मेहनत करता है, ताकि वह अपनी आजीविका को चला सके। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर योजनाएं लागू की जाती हैं।

3 किस्तों में मिलती है 6 हजार की राशि

भारत सरकार किसानों के सम्मान के लिए ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लेकर आई है। इसके तहत किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। विशेष बात यह है कि किसानों को यह राशि साल में 3 किस्तों में दी जाती है। योजना के तहत इस बार किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 20वीं किस्त जारी की जानी है। किसानों के बीच चर्चा है कि 20वीं किस्त 9 जुलाई को जारी की जा सकती है। इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

फरवरी में रिलीज हुई थी 19वीं किस्त

बता दें कि इस योजना के तहत अब तक सरकार कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है। हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। पिछली किस्तों के बारे में जानकारी जुटाएं तो इसके बारे में विस्तार से पता चल जाता है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 20वीं किस्त इस बार जुलाई में जारी हो सकती है।

इससे पहले 19वीं किस्त फरवरी में रिलीज हुई थी। हालांकि सरकारी सूत्रों ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पीएम मोदी 9 जुलाई तक विदेश दौरे पर हैं, वे खुद हर किस्त जारी करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें