Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त की जारी, कहा- विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ… गरीब, किसान, महिला और नौजवान

February 24, 2025

PM मोदी ने किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त की जारी, कहा- विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ… गरीब, किसान, महिला और नौजवान

बिहार डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। वे भागलपुर पहुंच चुके हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी किसानों से सीधी बातचीत भी करेंगे, जिससे वे किसानों की समस्याओं को समझ सकें और उन्हें योजना के लाभों के बारे में जागरूक कर सकें।

  • पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हम कपड़ा उद्दोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। भागलपुल की बिजली राज्य को उर्जा देगी। चारा खाने वाले लोग राज्य के विकास के लिए काम नहीं कर सकते है। हमारी सरकार के द्वारा बिहार में अनेकों पुल बनाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार का मखान देश में नंबर एक पर है। मैं साल में करीब 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रेशम उद्दोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। हम बिहार की प्राचिन गौरव को वापस लौटाएंगे।

  • पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर बिहार में काफी उत्साह है, और यह प्रधानमंत्री के किसानों के प्रति संकल्प और समर्थन को और मजबूत करता है। इस किस्त के जारी होने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इससे देश के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के विकास के लिए काम कर रहे है। जब से बिहार में सरकार बनी है तब से विकास के कार्य में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि पहले की सरकार में बिहार की जनता सुरक्षित और खुश नहीं थी।

  • आपको बता दें कि  9.7 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त पीएम मोदी के द्वारा भेज दिए गए है। इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी साथ है। वहीं अब पीएम कुछ ही देर में किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें