Site icon Dainik Savera Times

‘सर, आप बहुत ग्लो करते हो’, हरलीन के सवाल पर ठहाकों से गूंज उठा कमरा; पीएम मोदी ने पकड़ लिया सिर

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चैंपियन टीम इंडिया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान माहौल हल्का-फुल्का और मज़ेदार बन गया, जब टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने पीएम मोदी से उनका स्किन केयर रूटीन पूछ लिया। हरलीन बोलीं, “सर, मुझे आपकी स्किन केयर रूटीन पूछनी है… आप बहुत ग्लो करते हो सर।” यह सुनकर प्रधानमंत्री हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में अपना सिर पकड़ लिया। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह मजेदार बातचीत लगभग सातवें मिनट में देखी जा सकती है।

हरलीन और पीएम मोदी की दिलचस्प बातचीत

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हरलीन देओल से पूछा, “आपको टीम में हंसी-मज़ाक करना पसंद है, तो यहां आकर भी कुछ किया या नहीं? इस पर हरलीन ने मुस्कराते हुए कहा, “सर, मैंने किया था, लेकिन इन लोगों ने मुझे डांट दिया कि शांत रहो।” यह सुनकर प्रधानमंत्री समेत सभी खिलाड़ी जोर से हंस पड़े।

 

हरलीन का स्किन केयर सवाल और पीएम मोदी का जवाब

जब हरलीन ने अचानक प्रधानमंत्री से उनका “स्किन केयर रूटीन” पूछ लिया, तो पूरा कमरा ठहाकों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था।” इस पर टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा ने तुरंत कहा, “सर, यह करोड़ों देशवासियों का प्यार है।” इस पर पीएम मोदी ने कहा, “यह तो है ही है… यह बहुत बड़ी ताकत होती है, समाज से इतना लगाव। सरकार में भी अब 25 साल हो गए, यह काफी लंबा समय होता है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

टीम इंडिया और पीएम मोदी की इस मुलाकात का यह हिस्सा लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। यूज़र्स वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, कोई लिख रहा है “यह असली ग्लो देशभक्ति का है”, तो कोई कह रहा है “हरलीन का सवाल हिट रहा!”

Exit mobile version