Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल Min Aung Hlaing से की मुलाकात

BIMSTEC Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय एवं तकनीकी सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख से मुलाकात की। बिम्सटेक में थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं।

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार में राहत कार्यों में मदद के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया है। वरिष्ठ जनरल मिन फरवरी 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से देश में सत्ता में हैं। म्यांमार को बिम्सटेक की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है, सदस्य देशों को जोड़ने वाली सभी प्रमुख परियोजनाएं म्यांमार से होकर गुजरती हैं, जहां स्थानीय प्रशासन का देश के विभिन्न क्षेत्रों पर बहुत कम नियंत्रण है।

इस विनाशकारी भूकंप ने म्यांमार के लिए अन्य देशों के साथ संपर्क स्थापित करने का अवसर पैदा किया है, क्योंकि वह भूकंप से उबरने के लिए मानवीय सहायता चाहता है। म्यांमार में आए भूकंप में 3,000 से अधिक लोग मारे गए, लगभग 5,000 घायल हुए तथा देश भर में 370 से अधिक लोग लापता हो गए। वरिष्ठ जनरल मिन ने बिम्सटेक देशों के नेताओं के लिए आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी भाग लिया। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिम्सटेक सदस्यों ने गुरुवार को मंत्रिस्तरीय बैठकों के दौरान आपदा प्रबंधन पर चर्चा की।

Exit mobile version