इंटरनेशनल डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी आज यूके की यात्रा पर रवाना होंगे। उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी इस दौरान बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों समेत खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी पर चर्चा तय मानी जा रही है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम के दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान उनकी यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ चर्चा होगी। ब्रिटेन की यह आधिकारिक यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
VIDEO | London: On PM Modi’s UK visit, India’s High Commissioner to the UK, Vikram Doraiswami, says, “The PM’s willingness to travel a considerable distance for a short period of time, even when an important Parliament session is going on, suggests to us that he places great… pic.twitter.com/82Xysi4Eyd
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2025
मोदी की चौथी यात्रा
पीएम मोदी इस दौरान किंग्स चार्ल्स तृतीय से भी भेंट करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत को लेकर अहम माना जा रहा है। इस दौरान अर्थव्यवस्था, व्यापार, आविष्कार, तकनीक, जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा, हेल्थ, एजुकेश और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि पीएम बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ब्रिटेन की 3 बार आधिकारिक यात्रा कर चुके हैं। यह उनकी चौथी यात्रा होगी।
व्यापार दोगुना करने का टारगेट
24 जुलाई को पीएम मोदी मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी करार करेंगे। उनके साथ यूके की राजधानी लंदन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। व्यापार समझौते में जूते, चमड़ा, कपड़ों के निर्यात पर कर हटाने जैसे कई श्रम प्रधान उत्पादों का प्रस्ताव है। यूके से व्हिस्की और कारों के आयात को सस्ता करने को लेकर चर्चा होनी है। 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना करने यानी 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का टारगेट रखा गया है।

