Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के रुख से पाकिस्तान में हड़कंप, POK में आतंकियों को Launch Pad खाली करने के दिए आदेश

April 28, 2025

भारत के रुख से पाकिस्तान में हड़कंप, POK में आतंकियों को Launch Pad खाली करने के दिए आदेश

नेशनल डेस्क : पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान अब मदद के लिए रूस और चीन से समर्थन जुटाने की कोशिश में है, जबकि उसका सदाबहार मित्र चीन उसके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं तुर्की भी पाकिस्तान को हथियारों की मदद देने में जुटा हुआ है। इस माहौल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी कैंपों में भी खलबली मच गई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

POK में आतंकियों के कैंप खाली करवाए जा रहे…

आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने पीओके में स्थित आतंकवादियों के लॉन्च पैड से आतंकियों को हटाने का आदेश दिया है। यह कैंप्स लीपा, ज़ुरा, दूधिनियाल, केल, शारदी, सरदारी और कोटली जैसे स्थानों पर स्थित थे, जहां आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों से ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे। इन लॉन्च पैड पर आतंकियों को खाने-पीने का सामान और हथियार दिए जाते थे, और इनका उद्देश्य भारतीय सीमा में घुसकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना था।

पाकिस्तान आर्मी की चिंता

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना को यह डर है कि भारत इन लॉन्च पैडों को नष्ट कर सकता है, जिस कारण पाकिस्तान ने इन कैंपों से आतंकवादियों को शरण लेने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान सेना इन आतंकियों को अपनी शरण में रखने की कोशिश कर रही है, ताकि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

 पाक आर्मी की अंदरूनी स्थिति बिगड़ी

बलूचिस्तान में हाल ही में एक ट्रेन हाईजैक करने और पाकिस्तानी सेना पर हमले की घटनाओं ने भी पाकिस्तान की स्थिति को कमजोर किया है। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान आर्मी के कई जवानों ने नौकरी छोड़ दी है, जिससे आर्मी और ISI के भीतर भी बौखलाहट और असंतोष फैल गया है। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा स्थिति भी बेहद खराब हो गई है, और अब उसे अपनी सेना और आतंकवादी नेटवर्क को नियंत्रण में रखने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें