Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police Bharti 2025: इस राज्य में निकली पुलिस की बंपर भर्तियां… 12वीं पास करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

May 2, 2025

Police Bharti 2025: इस राज्य में निकली पुलिस की बंपर भर्तियां… 12वीं पास करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 : राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से आवेदन कर सकते हैं और 17 मई 2025 की आखिरी तारीख तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9617 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में पदों को भरा जाएगा। इनमें शामिल हैं:
कांस्टेबल जनरल (नॉन-टीएसपी): 6456 पद
कांस्टेबल ड्राइवर (नॉन-टीएसपी): 412 पद
कांस्टेबल बैंड (नॉन-टीएसपी): 71 पद

इसके अलावा टीएसपी क्षेत्र में भी कांस्टेबल जनरल, ड्राइवर और दूरसंचार से जुड़े पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया:

राजस्थान पुलिस विभाग कांस्टेबल के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), प्रवीणता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक चरण उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें:

1. आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. “चल रही भर्तियां” अनुभाग में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और आवश्यक विवरण भरें।
4. आवेदन फॉर्म को पूरा करें और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. पुष्टि पृष्ठ को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें