Site icon Dainik Savera Times

Big Breaking : राजद विधायक के घर पर पुलिस का छापा, 10.5 लाख नकद, 77.5 लाख के ब्लैंक चेक, कई इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद

Police raid at RJD MLA house

Police raid at RJD MLA house

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी हुई। इस दौरान 10.5 लाख रुपए नकद, 77.5 लाख रुपए के ब्लैंक चेक, जमीनों के दस्तावेज समेत छह पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुए। दानापुर विधायक और राजद नेता रीतलाल यादव के आवास पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने विधायक के घर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 10 लाख 50 हजार रुपए नकद, 77 लाख रुपए का ब्लैंक चेक, कई व्यक्तियों के जमीन से संबंधित दस्तावेज, वॉकी-टॉकी सेट, छह पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई है।

जब्त सामानों की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी अब भी जारी है। अब तक किसी हथियार की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, जब्त सामानों की जांच की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया, ‘यह कार्रवाई एक विशेष सूचना के आधार पर की गई है। मामला गंभीर माना जा रहा है और इसके तार कई अन्य मामलों से जुड़े हो सकते हैं। किसी व्यक्ति ने उनके खिलाफ एक रंगदारी का मामला दर्ज कराया था, उसी को लेकर छापेमारी चल रही है।’

छापेमारी के दौरान विधायक आवास पर नहीं

एसपी ने जान का खतरा होने के कारण आवेदक का नाम उजागर नहीं किया। उन्होंने बताया, ‘विधायक के खिलाफ रंगदारी मांगने जैसे संगठित अपराध को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के मद्देनजर विधायक और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

छापेमारी में 10.5 लाख रुपए कैश और 77.5 लाख रुपए के ब्लैंक चेक रिकवर किए हैं। अन्य चेक भी हैं, जो संदिग्धता की ओर इशारा करते हैं। सत्रह चेकबुक, पांच स्टांप, छह पेन ड्राइव और एक वॉकी-टॉकी मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’ उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विधायक आवास पर नहीं थे।

Exit mobile version