नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में जो खेल हुआ, वह “SIR यानी विशेष गहन समीक्षा” के जरिए की गई एक चुनावी साजिश थी।
अखिलेश यादव का दावा है कि यह तरीका अब दूसरे राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा, क्योंकि यह चाल अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर लिखा, “बिहार में सर ने जो खेल खेला, वह अब कहीं नहीं चलेगा। अब हमारी ‘PPTV’ यानी ‘PDA प्रहरी’ टीम हर जगह नजर रखेगी और BJP की चालों को नाकाम करेगी। BJP पार्टी नहीं, छल है।”
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025
मतगणना के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। चुनाव आयोग के 12:18 बजे के आंकड़ों के अनुसार:
NDA कुल 189 सीटों पर आगे
BJP – 76
JDU – 75
LJP – 20
HAM – 4
RLM – 4
महागठबंधन कुल 49 सीटों पर आगे
RJD – 35
कांग्रेस – 6
CPI (ML) – 7
CPM – 1
इसके अलावा
BSP – 1
AIMIM – 3
कुल मिलाकर रुझान साफ दिखाते हैं कि NDA स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ रहा है।
करीब 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के लिए यह चुनाव उनकी राजनीतिक ताकत और जनता के भरोसे की परीक्षा माना जा रहा था। हाल के वर्षों में उन पर कई सवाल उठे थे, लगातार बदलते राजनीतिक गठबंधन, जनता की नाराजगी “सुशासन बाबू” की उनकी पुरानी छवि धूमिल होने के आरोप…लेकिन इस बार के रुझान बताते हैं कि एक बड़े वर्ग के मतदाता अभी भी उनके कामकाज पर भरोसा करते हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई रैलियां कीं और नीतीश कुमार के साथ मज़बूती से खड़े रहे। दोनों नेताओं की संयुक्त अपील ने NDA को फायदा पहुंचाया। NDA ने प्रचार में इन मुद्दों पर जोर दिया जैसे, कल्याणकारी योजनाएं, सड़क–बिजली–पानी और अन्य आधारभूत सुविधाएं, सामाजिक योजनाएं और स्थिर प्रशासन। मोदी की देशव्यापी लोकप्रियता और नीतीश की जमीनी पकड़ ने मिलकर NDA को बड़ी जीत की ओर बढ़ाया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...