Site icon Dainik Savera Times

बिजली की कटौती! जालंधर के इस इलाके में लगेगा लंबा Power Cut, कुल इतने देर रहेगी गुल बिजली

Power Cut : पंजाब के जालंधर शहर में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है, बता दें शहर में लंबा कट लगने से आसपास के इलाकों के रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार करीब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। बता दे कि जिसके कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि सेंट्रल टाउन, लाडोवाली रोड, नेहरू गार्डन रोड, मंडी फेंटन गंज, प्रेम नगर, शास्त्री मार्केट, पुराना जवाहर नगर, गोबिंदगढ़, शर्मा मार्केट, कृष्णा नगर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन इलाकों में भी बंद रहेगी बिजली

इसके साथ ही 11 केवी भगत सिंह कॉलोनी, अनाज मंडी, शांति विहार, गोपाल नगर, बस्ती दानिशमंदा, मकसूदपुर, एचएमवी, बस्ती नौ, डीएवी, डिफेंस कॉलोनी, सलेमपुर, जनता कॉलोनी, हीरापुर, ए.पी.के. मंड व तलवाड़ा के अंतर्गत आने वाले श्रेणी-4 के मिल्क प्लांट फीडर, श्रेणी-2 के गुलाब देवी अस्पताल, गुरुद्वारा शिव नगर, औद्योगिक क्षेत्र, एमईएस तथा मकसूदा सब-स्टेशन की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

Exit mobile version