Site icon Dainik Savera Times

प्रिंस विलियम की चचेरी बहन की संदिग्ध मौत, बॉडी के पास मिली बंदूक… मौत को लेकर सामने आई ये वजह

uk news

इंटरनेशनल डेस्क: इंग्लैंड के शाही घराने से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की चचेरी बहन रोजी रोश की मौत होने का मामला सामने आया है। रोश का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव के पास से बंदूक भी रिकवर की गई है। मामले की जांच फिलहाल जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोजी रोश दिवंगत राजकुमारी डायना के चाचा की पोती थी, जो विल्टशॉयर में रहती थी।

20 साल की रोजी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए प्लानिंग कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह अपना सामान पैक कर रही थी। तभी उनकी मां और बहन ने रोजी की डेडबॉडी कमरे में पड़ी देखी। शव देख दोनों के होश उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक मौके से बंदूक रिकवर की गई है। पुलिस रोजी की मौत को संदिग्ध मानकर चल रही है।

छुट्टी पर जाने की कर रही थी तैयारी

सूत्रों के मुताबिक रोजी की मौत के मामले में किसी तीसरे का हाथ सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि रोजी ने सुसाइड किया होगा। रोजी डरहम यूनिवर्सिटी में स्टडी कर रही थी। वे अंग्रेजी साहित्य की स्टूडेंट थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टी पर जाने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रही थीं। उनकी मौत के बाद निजी संस्कार और श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की बात सामने आई है।

पहले भी हो चुकी है संदिग्ध मौत

शाही परिवार में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। फरवरी 2024 में हैरी और विलियम की चचेरी बहन लेडी गैब्रिएला किंग्स्टन के पति थॉमस किंग्स्टन की मौत होने का मामला सामने आया था। बताया गया है कि उनकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक उनके शव के पास से भी बंदूक रिकवर की गई थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने सुसाइड किया है।

Exit mobile version