
नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। इस जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की और कहा कि जनता ने एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व पर गहरा भरोसा जताया है।
जेपी नड्डा ने कहा, “मैं बिहार की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमें इतना बड़ा जनादेश दिया। बिहार में जो नतीजे आए हैं, वह किसी सुनामी से कम नहीं हैं। इस सुनामी ने साबित कर दिया कि बिहार ही नहीं, पूरे देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी पर अटूट विश्वास है। लोगों ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह चुनाव विकास और जंगलराज के बीच था, और जनता ने विकास को चुना।”
#BiharElections | Delhi: Union Minister and BJP National President JP Nadda says, “…On behalf of all workers, I extend my heartfelt congratulations and gratitude to the people of Bihar for the resounding mandate they have given. These results indicate that this is a tsunami.… pic.twitter.com/Fhwdke2ZWY
— ANI (@ANI) November 14, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सभी वर्गों ने एनडीए को समर्थन दिया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था और उनकी राजनीति “घुसपैठियों पर आधारित” थी। उन्होंने कहा, “महागठबंधन बिहार को विभाजित कर शासन करना चाहता था, लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है। लोगों ने साफ संदेश दिया है कि बिहार राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ा है।”
इससे पहले पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। एनडीए की यह जीत बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...