Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: मानसून ने दी दस्तक… 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 6 जुलाई को ओरेंज अलर्ट जारी

Today Delhi Weather

Today Delhi Weather

Punjab Weather: पंजाब में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब के 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों हुई वर्षा के चलते राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री तक की कमी आई है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

–मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
–बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।
–अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री
–लुधियाना और पटियाला में 35.4 डिग्री
–फरीदकोट में 34.5 डिग्री
–जालंधर में 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
–गुरुवार को सुबह से दोपहर तक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और मोहाली में हल्की बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 11 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इन जिलों में अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार बने रहने की संभावना है।

6 जुलाई को ओरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 8 और 9 जुलाई को भी इसी तरह की वर्षा जारी रह सकती है। विभाग ने पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर 7 सेंटीमीटर या उससे अधिक, जबकि कुछ इलाकों में 12 सेंटीमीटर से ज्यादा यानी बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

भारी बारिश से अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर (मोहाली) और रूपनगर प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित करते हुए स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि जलभराव और अन्य संभावित नुकसान से बचाव किया जा सके।

Exit mobile version