Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, मिट्ठापुर की 2 अवैध कालोनियों में गिराए निर्माणाधीन घर

February 15, 2024

जालंधर में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, मिट्ठापुर की 2 अवैध कालोनियों में गिराए निर्माणाधीन घर

जालंधर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ फिर से अभियान छेड़ दिया है। आज इसी कड़ी में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जालंधर के मिट्ठापुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। मिट्ठापुर की एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माणाधीन घरों को गिरा दिया।

बिल्डिंग ब्रांच के ATP सुखदेव शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर की गई है। उन्होंने बताया कि मिट्ठापुर में गुरु नानक मिशन अस्पताल की बैकसाइड पर करीब डेढ़ एकड़ रकबे में कालोनी काटी गई है। जिसमें तीन मकानों की उसारी का काम चल रहा था जिसे डिमोलिश कर दिया गया है।

जालंधर नगर निगम की मशीन अवैध निर्माण गिराती हुई।

3 एकड़ की कॉलोनी में उखाड़ी सड़कें और सीवरेज सिस्टम

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज मिट्ठापुर में 2 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की है। दूसरी कार्रवाई बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने नशा छुड़ाओ केंद्र के पास 3 एकड़ में बनी कॉलोनी में भी की है। यहां पप निगम की टीम ने मशीन चलाकर यहां की सारी सड़कें उखाड़ दीं।

इसके अलावा कॉलोनी में जो सीवरेज सिस्टम डाला गया था और वॉटर सप्लाई के लिए पाइपें डाली गई थीं उन्हें भी उखाड़ दिया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कालोनी में हो रहे निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण जारी था। जिस पर आज डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें