Site icon Dainik Savera Times

पंजाबः जालंधर में एक बार फिर घिनौना काम, बदमाशों ने मां-बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Bengaluru gangrape case

Bengaluru gangrape case

पंजाब डेस्कः  जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। उधर, एक ओर हैवानियत वाला मामला सामने आया है। दरअसल, जालंधर के गांव कंग कलां के नजदीक खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव कंग कलां में पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी गट्टी रायपुर थाना लोहियां के खेत हैं। वहां खेतों में बने मोटर के कमरे में प्रवासी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। पूर्व सरपंच के अनुसार खेतों क 2 कमरों में मां-बेटी सो रही थी। इसी दौरान हथियार से लैस बदमाश कमरे में घुस गए और हथियार के बल पर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

प्रवासी महिला और उसकी बेटी ने खेत मालिक सुखविंदर सिंह को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पूर्व सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ितों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस चारों हथियारबंद युवकों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर डीएसपी ओंकार सिंह ने कहा कि कमरे में महिला और उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version