
नेशनल डेस्क: तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी जीत मिली है। AAP के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। हरमीत सिंह पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) में थे और तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।
पार्टी की जीत पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग “काम की राजनीति” यानी विकास और ईमानदारी वाली राजनीति को पसंद करते हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की भी तारीफ की और कहा कि उनकी ईमानदार और मेहनती नेतृत्व की वजह से जनता लगातार AAP का साथ दे रही है। केजरीवाल ने लिखा कि यह जीत जनता और हर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता की जीत है।
तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ़ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है।
पंजाब ने एक बार फिर AAP पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है।
पंजाब की जनता और सभी…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 14, 2025
AAP, हरमीत सिंह संधू: 42,649 वोट
SAD, आज़ाद ग्रुप, सुखविंदर कौर: 30,558 वोट
कांग्रेस, करणबीर सिंह: काफी पीछे रहे
भाजपा, हरजीत सिंह संधू: 6,239 वोट
इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। यह सीट AAP के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद खाली हुई थी।
जम्मू-कश्मीर (नगरोटा): भाजपा की देवयानी राणा 24,647 वोटों से जीतीं। मिजोरम (डंपा) में मिजो नेशनल फ्रंट के आर. लालथंगलियाना ने 562 वोटों से जीत हासिल की। राजस्थान (अंता) में कांग्रेस के प्रमोद जैन ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,612 वोटों से हराया। कुल मिलाकर छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव हुए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...