Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : पंजाब में गर्मी का कहर…तापमान पहुंचा 45 डिग्री पार, IMD ने किया अलर्ट जारी

May 17, 2025

Punjab Weather : पंजाब में गर्मी का कहर…तापमान पहुंचा 45 डिग्री पार, IMD ने किया अलर्ट जारी

Punjab Weather : पंजाब में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भीषण लू और तेज धूप के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बठिंडा इस समय सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 45.5°C दर्ज किया गया। हालांकि राहत की खबर ये है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

राज्य में बढ़ रही गर्मी, अब बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई से पंजाब के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बीती शाम हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई।

आज और कल रहेगा मौसम सामान्य

आज और 18 मई को पंजाब में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन 19 मई से 23 मई तक मौसम का मिजाज बदलेगा और कई जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा।

20 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

20 मई को मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

जिलों का मौसम अपडेट

जालंधर: आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 23°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना: हल्के बादलों के साथ गर्मी का असर बना रहेगा। तापमान 25°C से 44°C के बीच रह सकता है।

पटियाला: आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे, लेकिन गर्मी में राहत नहीं मिलेगी। तापमान 27°C से 43°C के बीच रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें