Punjab Weather : पंजाब में गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मानसून अब राज्य की दहलीज पर है। हालांकि, फिलहाल यह हिमाचल प्रदेश में रुका हुआ है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यदि आज हलचल हुई तो मानसून पंजाब में प्रवेश कर सकता है। इसी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
16 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत
पिछले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन पंजाब के कई जिलों में आज सुबह हल्की बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट
पठानकोट और होशियारपुर में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 से 27 जून तक लगातार सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 जून से 27 जून के बीच पंजाब में मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी की आशंका है।
– 22 जून को स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है, जब भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
– 23 से 27 जून तक गरज, चमक और बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।
– 24 और 25 जून को व्यापक बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का आज का मौसम
अमृतसर: हल्के बादल, बारिश की संभावना, तापमान 28°C से 32°C
जालंधर: हल्के बादल, बारिश की उम्मीद, तापमान 28°C से 34°C
लुधियाना: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना, तापमान 28°C से 34°C
पटियाला: हल्के बादल, बारिश संभव, तापमान 27°C से 34°C
मोहाली: बारिश की संभावना, तापमान 27°C से 32°C

