Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather News : पंजाब में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! तापमान पहुंचा 42 डिग्री पार, IMD ने किया हीट वेव का अलर्ट जारी

Punjab Weather News : पंजाब में गर्मी ने एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और मौसम विभाग ने 9 जून से लू के खतरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार के मुकाबले आज यानी रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि आज के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं जारी किया।

मौसमी आंकड़ों के अनुसार, इस समय पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 39.9 डिग्री, अमृतसर में 41.1 डिग्री और लुधियाना में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में 9 जून से लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 जून से 11 जून तक राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में लू का खास असर देखने को मिल सकता है, उनमें फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नागरिकों को दिन के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों का मौसम आज:

अमृतसर: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 28°C और अधिकतम 41°C रहने की संभावना।

जालंधर: आसमान साफ रहेगा। तापमान 28°C से 39°C के बीच रह सकता है।

लुधियाना: मौसम साफ रहेगा। तापमान 28°C से 39°C तक रहने की उम्मीद है।

पटियाला: गर्मी बनी रहेगी, तापमान 27°C से 40°C तक जा सकता है।

मोहाली: आसमान साफ रहेगा, तापमान 28°C से 38°C तक रह सकता है।

Exit mobile version