Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून हुआ सक्रिय… कई जिलों में भारी बारिश के आसार,जानें मौसम का हाल

Today Weather 11 July 2025

Today Weather 11 July 2025

Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है, वहीं अब आने वाले सप्ताह में मौसम विभाग ने और अधिक तेज बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी।

राज्य में अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम:

13 जुलाई: आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

14 से 17 जुलाई: राज्य के अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वर्षा के दौर सक्रिय रहेंगे।

18-19 जुलाई: बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की वर्षा हो सकती है।

तापमान की स्थिति:

अधिकतम तापमान: 32 से 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26 से 28 डिग्री सेल्सियस
उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है, खासकर बारिश से पहले और बाद के समय में।

IMD ने इन राज्यों के लिए दी चेतावनी

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों के लिए 14 से 17 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और अन्य मौसम संबंधी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम की ताज़ा जानकारी पर लगातार नज़र बनाए रखने की भी अपील की गई है।

किसानों के लिए विशेष सलाह

–आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना वर्षा के अनुसार बनाएं।
–जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है, वहाँ खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
–बीज बोने या फसल की देखरेख के समय मौसम अपडेट पर ध्यान दें।

Exit mobile version