Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल… कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

July 23, 2025

Punjab Weather: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल… कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने मंगलवार (23 जुलाई) के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में, खासकर पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जहाँ 75 से 100 प्रतिशत इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

जानें कहाँ-कहाँ होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 8:30 बजे तक पंजाब के 29 स्थानों पर बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई थी। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

मध्यम से भारी बारिश की संभावना वाले जिले:

पठानकोट (आज 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई)
होशियारपुर
रूपनगर
मोहाली

हल्की से मध्यम बारिश वाले जिले (50-75% क्षेत्र में संभावना):

गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला

कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (25-50% क्षेत्र में):

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, संगरूर, मानसा

बारिश की हल्की संभावना:

फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा

तापमान में उतार-चढ़ाव

आज पंजाब का औसत अधिकतम तापमान कल की तुलना में 1.3 डिग्री ज्यादा रहा, लेकिन फिर भी यह सामान्य औसत से 4.5 डिग्री कम रहा। सबसे अधिक तापमान आज अबोहर में 35°C रिकॉर्ड किया गया।

इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना

मौसम विभाग ने लहरा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, धुरी, फिरोजपुर, जीरा, पट्टी, तरनतारन और अमृतसर जैसे क्षेत्रों में मध्यम बारिश, बिजली गिरने, और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। जबकि बुढलाडा, मलेरकोटला, मूनक, पात्रा, मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब और अजनाला में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

24 जुलाई (बुधवार)

11 जिलों – पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 25-50% क्षेत्र में मध्यम बारिश संभव।

25 जुलाई (गुरुवार)

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना।

26 जुलाई (शुक्रवार)

राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें