
Jalandhar Power Cut Today पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर शहर के निवासियों को आज 11 जुलाई को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ेगा। दरअसल पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्य के चलते की जा रही है।
आपको बता दें कि, जालंधरवासियों को आज बिजली की सप्लाई न आने के कारण परेशानी का का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शहर के कुछ हिस्सों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, 11 के.वी. वरियाम नगर फीडर को आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखा जाएगा।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर:
-कूल रोड
-पूडा मार्केट
-ज्योति नगर
-वरियाम नगर
-जौहल मार्केट
-मोता सिंह नगर
-आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी कामों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।
पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि यह कटौती रखरखाव और सिस्टम की गुणवत्ता सुधार के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और निर्बाध बनाई जा सकेगी। हालांकि, अस्थायी असुविधा के लिए अधिकारियों ने लोगों से सहयोग और धैर्य की अपील की है।
बिजली कटौती के दौरान न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी होगी, बल्कि दुकानदारों और दफ्तरों में कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। शहरवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बैकअप पावर स्रोत जैसे इन्वर्टर या जनरेटर तैयार रखें और अपने मोबाइल व अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।
जालंधर में यह शेड्यूल्ड पावर कट एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे पावर ग्रिड की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए समय-समय पर लागू किया जाता है।
पावरकॉम की अपील:
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा के लिए सहयोग करें और पूर्व तैयारियां कर लें। कार्य के जल्द पूर्ण होने पर समय से पहले बिजली बहाल करने का भी प्रयास किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...