
नेशनल डेस्क: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओडिशा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। भुवनेश्वर में आयोजित ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम में उन्होंने अडानी समूह, चुनाव आयोग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ओडिशा की सरकार अडानी चला रहे हैं, और गरीब लोगों की जमीन छीनी जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा, “जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकलती है, तब अडानी और उनके परिवार के लिए रथों को रोक दिया जाता है। यह दिखाता है कि सरकार किसके इशारे पर चल रही है।” उन्होंने दावा किया कि ओडिशा सरकार अब जनता की नहीं, बल्कि 5-6 अरबपतियों, खासकर अडानी समूह के हितों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “अडानी ओडिशा सरकार चलाते हैं और अडानी ही नरेंद्र मोदी को चलाते हैं।”
#WATCH | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “…Adani runs Odisha Government, Adani runs Narendra Modi. When Jagannath Yatra is taken out in Odisha, when the Jagannath Yatra chariots are pulled, lakhs of people witness it and follow it. Then, a drama takes place – the chariots are… pic.twitter.com/v2tCUa2qv0
— ANI (@ANI) July 11, 2025
राहुल ने आरोप लगाया कि “ओडिशा सरकार का असली काम गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों से ज़मीन और संसाधन छीनना है।” उन्होंने कहा कि पहले यह काम बीजद सरकार कर रही थी, अब भाजपा सरकार वही कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा, “ओडिशा में 40,000 से ज़्यादा महिलाएं गायब हो चुकी हैं, लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। हर दिन औसतन 15 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है।
#WATCH | Bhubaneswar: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Something new has begun. More than 40,000 women in Odisha have disappeared. Till date, it is not known where did these women go. There is atrocity against women here every day. They are raped. 15 women are raped in Odisha… pic.twitter.com/GRMMrVU4BS
— ANI (@ANI) July 11, 2025
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव ‘चोरी’ हुए अब बिहार में भी उसी तरह की साजिश की जा रही है। उनके अनुसार “महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 1 करोड़ नए वोटर जुड़ गए, जिनकी पहचान तक नहीं है। हम जब चुनाव आयोग से जानकारी मांगते हैं, तो वे नहीं देते।” राहुल का आरोप है कि चुनाव आयोग अब “बीजेपी की शाखा” की तरह काम कर रहा है और निष्पक्ष नहीं है
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, “यह लड़ाई सिर्फ आप ही जीत सकते हैं। ओडिशा की जनता के साथ कांग्रेस खड़ी है, यह आम लोगों और चंद अरबपतियों के बीच की लड़ाई है।”