Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी ने न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री लक्सन इस समय भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने व्हाट्सएप चैनल पर शेयर की और लिखा, “आज, मुझे नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमने अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक चुनौतियों और हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के अवसरों के बारे में सार्थक चर्चा की।” यह मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version