RRB ALP Recruitment 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) का आयोजन 15 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा एएलपी चयन प्रक्रिया का तीसरा चरण है, जिसमें सफल होने के बाद उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
SC/ST उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण जल्द होगा जारी
आरआरबी की अधिसूचना के अनुसार, SC/ST वर्ग के अभ्यर्थी परीक्षा शहर और तिथि देखने के साथ-साथ यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एक्टिव किया जाएगा।
वहीं, ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे करें RRB ALP 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड:
1. सबसे पहले अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध ‘RRB ALP CBAT Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3. नई विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. इसे डाउलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
RRB ALP 2025 भर्ती प्रक्रिया में ये चरण होंगे शामिल:
1. प्रथम चरण CBT (CBT-1)
2. द्वितीय चरण CBT (CBT-2)
3. कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
4. दस्तावेज सत्यापन (DV)
5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार की प्रति साथ लेकर आनी होगी।
9000+ पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत 9,000 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट पदों को भरा जाएगा। RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नवीनतम अपडेट और सूचना के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

