Site icon Dainik Savera Times

पाक हमलों के बीच Railway का बड़ा फैसला, “Ambala से Amritsar और Jammu जाने वाली ट्रेनों पर ब्रेक”

Big decision of Railway : हरियाणा में हाई अलर्ट के बीच जम्मू और अमृतसर जाने वाली ट्रेनों को अंबाला में रोक दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने का आग्रह किया है।

भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव बीच रेलवे ने सुरक्षा का बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अंबाला से अमृतसर, जम्मू और श्री वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 20 ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। पहली सूची जारी करते हुए रेलवे ने बताया कि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को बीच रास्ते में रोकने का फैसला किया गया है। अन्य ट्रेनों के संचालन के संबंध में भी चर्चा चल रही है। पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल हमले के प्रयास के बाद भारत ने राजस्थान, पंजाब, जम्मू और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इन ट्रेनों को अगले आदेश तक रोकने का आदेश

अंबाला डिवीजन ने जम्मू, अमृतसर और चंडीगढ़ जाने वाली सभी ट्रेनों को अगले आदेश तक कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रोकने का आदेश दिया है। अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन और सैन्य अधिकारियों ने हॉटलाइन के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें हर स्थिति पर नजर रख रही हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और शांत रहें। पुलिस की डायल 112 टीमें भी सैन्य क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version