Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

12वीं फेल है राज कुशवाहा, सोनम से कैसे परवान चढ़ा प्यार; हत्या मामले में कहां तक पहुंची पुलिस जांच?

June 20, 2025

12वीं फेल है राज कुशवाहा, सोनम से कैसे परवान चढ़ा प्यार; हत्या मामले में कहां तक पहुंची पुलिस जांच?

नेशनल डेस्क : बहुचर्चित राज रघुवंशी हत्या मामले की मेघालय पुलिस तेजी से जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भी दस्तक दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस उस टैक्सी ड्राइवर तक भी पहुंच चुकी है, जो हत्यारोपी पत्नी सोनम को लेकर यूपी लौटा था।

सोनम के भाई गोविंद से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। बुधवार को इंदौर में मेघालय पुलिस उनको लेकर कई जगहों पर गई थी। हालांकि गोविंद ने दावा किया था कि पुलिस ने उनको दफ्तर में जरूर बुलाया था, लेकिन किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक सोनम के परिवार का फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का कारोबार है।

सोनम संभालती थी पारिवारिक कारोबार

पुलिस ने परिवार के नजदीकी लोगों और कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। पता ये भी लगा है कि शादी से पहले सोनम ही पारंपरिक कारोबार संभाल रही थी। सूत्रों के मुताबिक राज कुशवाहा 12वीं फेल है। वह सोनम के कारोबार में लेखपाल का काम करता था। यहीं से उसकी नजदीकियां सोनम के साथ बढ़ीं, जो देखते ही देखते प्यार में बदल गईं। फिलहाल सोनम के फोन और कुछ ज्वेलरी की तलाश पुलिस कर रही है, जो मर्डर के बाद सोनम अपने साथ लेकर आई थी।

23 मई को किया गया था मर्डर

ये चीजें पुलिस को उस फ्लैट से भी नहीं मिली हैं, जहां सोनम हत्या के बाद ठहरी थी। पुलिस ने जिस टैक्सी ड्राइवर से बात की है, उसका नाम प्रमोद साहा उर्फ पीयूष बताया जा रहा है। हत्या मामले में सोनम ने 8 जून को गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया था। मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या की गई थी। मामले में पुलिस अब तक सोनम, राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें